हवन में है सारे चराचर जगत का हित निहित- डॉ. सैनी, लाडनूं आर्यसमाज में यज्ञ-सत्संग कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हवन में है सारे चराचर जगत का हित निहित- डॉ. सैनी,

लाडनूं आर्यसमाज में यज्ञ-सत्संग कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। आर्य समाज संस्थान के प्रधान अध्यक्ष डॉ. यायावर सैनी ने यह प्रक्रिया के विभिन्न लाभ बताते हुए कहा है कि मनुष्य मात्र के लिए वास्तविक उपासना केवल यज्ञ के माध्यम से ही संभव है। यज्ञ से समस्त प्राणीमात्र, पर्यावरण और सम्पूर्ण प्रकृति लाभान्वित होती है। सारे चराचर जगत का हित हवन में निहित होता है। इसलिए प्रत्येक आर्य के लिए आवश्यक है कि वह नियमित यज्ञ अवश्य करें। उन्होंने यज्ञ प्रार्थना में वर्णित यज्ञ के शारीरिक, मानसिक, आत्मिक, सामाजिक आदि फायदों के बारे में व्याख्यायित किया। आर्य समाज मंदिर में चल रहे नियमित दैनिक यज्ञ-सत्संग में वे यजमान के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक यज्ञ पुरोहित ओम मुनि ने सर्वे भवन्तु सुखिन: मंत्र का उल्लेख करते हुए यज्ञ से मिलने वाले लाभ बताए। पुस्तकालयाध्यक्ष अनोप कुमार सांखला ने बताया कि शनिवार को ऋषि बोधोत्सव पर्व पर आयोजित कार्यक्रम और हवन-सत्संग में आने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से धार्मिक गीतों कुछ प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मेघाराम स्वामी, सुबोधचंद्र आर्य, भोलाराम सांखला, रामनिवास जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now