अणुव्रत की गतिविधियों के बेहतरीन संचालन के लिए जैन विश्व भारती परिसर में अणुव्रत भवन तैयार, आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में उद्घाटन 19 फरवरी को, तैयारियों को लेकर अणुव्रत समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अणुव्रत की गतिविधियों के बेहतरीन संचालन के लिए जैन विश्व भारती परिसर में अणुव्रत भवन तैयार,

आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में उद्घाटन 19 फरवरी को, तैयारियों को लेकर अणुव्रत समिति की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। अणुव्रत समिति लाडनूं की एक विशेष बैठक श्रीवत्स भवन में समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, विशेषकर अणुव्रत भवन के उद्घाटन तथा अणुव्रत गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दूगड़ के निर्देशन में सम्पन्न इस बैठक में उन्होंने अपने संबोधन में आचार्यश्री महाश्रमण के सानिध्य में संचालित अणुव्रत कार्य-योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जैन विश्व भारती परिसर में अणुव्रत गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु अणुव्रत भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिसका उद्घाटन आचार्यश्री महाश्रमण के सानिध्य में 19 फरवरी को किया जाएगा। इसे लेकर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। बैठक में अणुव्रत भवन उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने, जनसहभागिता बढ़ाने तथा अणुव्रत के नैतिक संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में अणुव्रत विश्व भारती से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रहीं, इनमें निर्वतमान अध्यक्ष अविनाश नाहर, उपाध्यक्ष डॉ. कुसुम लूणिया, सहमंत्री सुरेन्द्र नाहटा, सुधा भंसाली, विनोद बच्छावत सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रारंभ में अणुव्रत समिति की मंत्री राज कोचर ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में आभार ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने किया।‌ बैठक का संचालन नवीन नाहटा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now