लाडनूं में एनएसएस के विशेष शिविर में खेलों से स्वास्थ्य और बजट से राष्ट्रीय विकास पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में एनएसएस के विशेष शिविर में खेलों से स्वास्थ्य और बजट से राष्ट्रीय विकास पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस खेल एवं बजट पर विशेष आयोजन किया गया। साथ ही ‘शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल’ थीम पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। शिविर के अंतर्गत कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा खेलों के माध्यम से स्वयंसेवकों को यह संदेश दिया गया कि नियमित खेल गतिविधियां जहां शारीरिक तंदुरुस्ती बनाए रखती हैं, वहीं व्यक्ति में उत्साह, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करती हैं। इस, अवसर पर प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। शिविर के दूसरे चरण में इकाई प्रथम की प्रभारी डॉ. आभा सिंह ने स्वयंसेवकों को बजट संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट क्विज में भाग लेने पर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। उन्होंने बजट की अवधारणा, उसके ऐतिहासिक स्वरूप तथा बजट निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला और बताया कि बजट का निर्धारण राष्ट्र की आर्थिक स्थिति एवं समाज की आवश्यकताओं के आधार पर किया जाता है। प्रत्येक सरकार का प्रयास रहता है कि बजट संतुलित, विकासोन्मुख एवं राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ावा देने वाला हो, जिससे नागरिकों में संतोष और विश्वास की भावना विकसित हो।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा संचालित खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया अभियान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना रहा। इन सभी गतिविधियों का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम प्रभारी डॉ. आभा सिंह एवं इकाई द्वितीय प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर के आगामी दिनों में भी विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now