भाजपा की जिलास्तरीय तिरंगा वाहन रैली का लाडनूं प्रवेश व समापन समारोह आज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
केन्द्रीय मंत्री शेखावत करेंगे सम्बोधित
लाडनूं। नावां से शुरु हुई भाजपा की जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा के लाडनूं पहुंचने पर यात्रा का 14 अगस्त रविवार को भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जिला स्तरीय तिरंगा वाहन रैली नावां से प्रारंभ होकर परबतसर, मकराना, कुचामन, डीडवाना होते हुए लाडनूं शहर में 14 अगस्त रविवार को शाम 4:30 बजे गौरव पथ से प्रवेश करेगी। वहां से बस स्टैंड, राहुगेट, रामद्वारा रोड, चार खम्भा बालाजी से स्टेशन रोड़ पर जौहरी स्कूल होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर, जैन विश्व भारती रोड होते हुए जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा तक आकर रैली का समापन किया जाएगा। सुधर्मा सभा में समारोह पूर्वक रैली का समापन होगा। समापन समारोह की जनसभा को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा अन्य  प्रमुख भाजपा नेता सम्बोधित करेंगे। समारोह में सभी नागरिक गण भाग ले सकेंगे। यह जानकारी भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी ने दी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now