लाडनूं के श्री चारभुजा मंदिर पुजारी पंचायत का होली मिलन समारोह आयोजित, पुजारी परिवार के दो जनों का मरणोपरांत सम्मान सहित तीन जनों का किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के श्री चारभुजा मंदिर पुजारी पंचायत का होली मिलन समारोह आयोजित,

पुजारी परिवार के दो जनों का मरणोपरांत सम्मान सहित तीन जनों का किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री चारभुजा मंदिर पुजारी पंचायत लाडनूं का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम चारभुजा मंदिर में समाज के वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल भोजक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुजारी परिवार के वरिष्ठ सदस्य दीनदयाल भोजक हाल सूरत का पत्नी सरला देवी सहित सम्मान किया गया। साथ ही स्वर्गीय उत्तमचंद भोजक का मरणोपरांत सम्मान उनके पुत्र चिरंजी लाल शर्मा हाल मुंबई को तथा स्वर्गीय रामनिवास भोजक का सम्मान उनके पौत्र मनीष कुमार भोजक को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विमल कुमार भोजक ने होली गीत की शानदार प्रस्तुति दी। एडवोकेट नरेन्द्र भोजक, किशोर भोजक, लक्ष्मीकांत भोजक व हेमराज भोजक ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रारम्भ में मनीष कुमार भोजक ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अंत में मन्दिर के व्यवस्थापक राजेश कुमार भोजक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र भोजक ने किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के मौजीज व्यक्ति दानमल भोजक, प्रकाश चंद भोजक, गिरधर भोजक, शांतिलाल भोजक, हीरालाल भोजक, विष्णु भोजक, विनोद भोजक, महेश भोजक, सत्यनारायण भोजक, वीरेंद्र भोजक, राकेश भोजक बीकानेर, लक्ष्मीपत भोजक, हेमराज भोजक, आनन्द भोजक आदि तथा काफी संख्या में पुरुष, माता-बहिनें उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now