लाडनूं के भियाणी गांव की बेटी रीटा महिया का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के भियाणी गांव की बेटी रीटा महिया का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन

 

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के गांव भियानी की रहने वाली रीटा महिया का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में हुआ है। उसने पिछली बार केन्द्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) क्लियर किया था और आईआरएस सर्विस में उसका सलेक्शन हुआ था। अब मंगलवार को जारी परिणाम के अनुसार यूपीएससी की ओर से आयोजित भारतीय सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में रीता महिया भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई है। रीटा महिया ने ऑल इंडिया स्तर पर आईएएस में 322 रैंक हासिल की है। यह रीता का 4था प्रयास था। रीता महिया इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देती है। रीता महिया ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए। जो निरन्तर प्रयास करता है, उसे सफलता अवश्य ही मिलती है। महिया के पिता रामाकिशन महिया चेन्नई में बिजनेस करते हैं व माता सरोज देवी गृहिणी है। रीता की प्रारंभिक शिक्षा लाडनूं में हुई है। रीटा को इस सफलता पर सबने बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now