लाडनूं में महिलाओं ने किया श्रमदान, सफाई कार्य और लिया स्वच्छता का संकल्प, राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित हुआ स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महिलाओं ने किया श्रमदान, सफाई कार्य और लिया स्वच्छता का संकल्प,

राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित हुआ स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम श्रृंखला से प्रेरित होकर यहां मालियों का बास में शनिवार को ‘स्वच्छता संकल्प एवं जागरुकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। पार्षद सुमित्रा आर्य के नेतृत्व में वार्ड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री शर्मा, सहायिका सदा कंवर, कमला रैगर, अन्नपूर्णा जाट, किरण जाट, रोशनी बिसायती आदि वार्ड की महिलाओं ने यह सफाई अभियान चलाया। सभी महिलाओं ने मिलकर श्रमदान करते हुए झाड़ू निकाली और सफाई कार्य किया। इसके साथ ही इस अवसर पर सबने स्वच्छता का संकल्प लिया और मौहल्ले के अन्य लोगों को भी स्वच्छता का संकल्प ग्रहण करवाया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान की नई करवट- लाडनूं के नगर पालिका सभागार में होगा राजस्थान में रिफायनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन आमंत्रित, राजस्थान में 80 हजार करोड़ की लागत की रिफाइनरी में शुरू होगा समस्त पैट्रो उत्पादों का उत्पादन

दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति, ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शहर चुनें

Follow Us Now