भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियां देकर सौंपे निष्ठावानों को दायित्व, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष, लाडनूं शहर मंडल अध्यक्ष गोतमदत्त शास्त्री, कसूम्बी मंडल अध्यक्ष आनंद बागड़ा और विधानसभा संयोजक हनुमान मल जांगिड़ को बनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियां देकर सौंपे निष्ठावानों को दायित्व, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष,

लाडनूं शहर मंडल अध्यक्ष गोतमदत्त शास्त्री, कसूम्बी मंडल अध्यक्ष आनंद बागड़ा और विधानसभा संयोजक हनुमान मल जांगिड़ को बनाया

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात जिला ने विभिन्न संगठनात्मक नियुक्तियां देते हुए भाजपा के लाडनूं शहर मंडल और भाजपा ग्रामीण के कसूम्बी मंडल के अध्यक्ष पदों पर पदाधिकारी बदल कर ने चेहरों को अवसर प्रदान किया है। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़ के निर्देशानुसार लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान करते हुए ये नियुक्तियां दी गई हैं। इन संगठनात्मक नियुक्तियों में लाडनूं शहर मंडल अध्यक्ष पद पर गौतम दत्त शास्त्री को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और कसूम्बी मंडल के अध्यक्ष पद पर आनंद बागड़ा को नियुक्त किया गया है। इनके अलावा लाडनूं विधानसभा टोली का गठन भी किया गया है। इसमें विधानसभा संयोजक हनुमानमल जांगिड़ को, विधानसभा सह संयोजक के रूप में हनुमान प्रसाद शर्मा (ध्यावा), गणेश राम बरवड (मेघवाल) ललासरी और गणेश चबराल चौधरी (लुकास)को नियुक्त किया गया है। यह संगठनात्मक नियुक्ति का आदेश भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री नरसी मेघवाल ने जारी किया है।

सबने दी बधाइयां और शुभकामनाएं

लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से संगठन की मजबूती के लिए दिए गए नवीन दायित्वों के बाद भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के यहां एकत्र हुए और नये पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इन नियुक्तियों के लिए ठाकुर करणीसिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी के प्रति सही मनोनयन के लिए आभार ज्ञापित किया। आगामी पंचायत और पालिका चुनावों को देखते हुए ये नियुक्तियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता करणी सिंह, प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, जिला मंत्री नितेश माथुर, नगर पालिका के विधिक सलाहकार एडवोकेट गोविन्द सिंह कसुम्बी, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओडींट, मोहन सिंह जोधा, बच्छराज नागपुरिया आदि उपस्थित रहे। सभी ने इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now