लाडनूं में विश्वप्रसिद्ध ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार रिकी केज का विशेष संगीत कार्यक्रम 29 मार्च को, जैन विश्व भारती स्थित महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल में दिया जाएगा वैश्विक सद्भाव का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में विश्वप्रसिद्ध ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार रिकी केज का विशेष संगीत कार्यक्रम 29 मार्च को,

जैन विश्व भारती स्थित महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल में दिया जाएगा वैश्विक सद्भाव का संदेश

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती के अंतर्गत संचालित महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल में आगामी 29 मार्च को विश्वप्रसिद्ध ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार रिकी केज का विशेष संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, शांति और आध्यात्मिक मूल्यों को समर्पित होगा, जिसमें संगीत के माध्यम से प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और वैश्विक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। रिकी केज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, पर्यावरणविद् और ग्रैमी अवार्ड विजेता हैं। उन्हें विश्व संगीत और पर्यावरण विषयक संगीत रचनाओं के लिए विशेष पहचान मिली है। वे तीन बार ग्रैमी अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, शांति और मानवीय मूल्यों का संदेश दे चुके हैं। संयुक्त राष्ट्रसंघ के सद्भावना राजदूत के रुप में रिकी केज का अपना विशेष स्थान है। उनका संगीत भारतीय शास्त्रीय, लोक और विश्व संगीत का अनूठा समन्वय प्रस्तुत करता है। लाडनूं में उनके इस कार्यक्रम के अवसर पर केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढी को प्रकृति संरक्षण, आध्यात्मिक चिंतन और सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित करने का उद्देश्य रखा गया है। जैन विश्व भारती द्वारा आयोजित यह विशेष संगीत संध्या लगभग 4 हजार से अधिक दर्शकों की उपस्थिति में आयोजित होने की संभावना है। ज्ञातव्य है कि यह आयोजन नाहर कलर एण्ड कोटिंग प्रा. लिमिटेड, उदयपुर के सहयोग से किया जा रहा है। जैन विश्व भारती के पदाधिकारी एवं सम्पूर्ण टीम भी इस अवसर पर उपस्थित रहेगी। महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल परिवार ने इस अद्वितीय अवसर पर सभी संगीत प्रेमियों, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिकों तथा विद्यार्थियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now