लाडनूं अस्पताल में तहसीलदार ने निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निर्देश, निरीक्षण में नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र पर 1000 में से सिर्फ 875 तरह की दवाइयां मिली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं अस्पताल में तहसीलदार ने निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निर्देश,

निरीक्षण में नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र पर 1000 में से सिर्फ 875 तरह की दवाइयां मिली

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा के निर्देशानुसार में तहसीलदार लाडनूं अनिरुद्ध देव पांडेय द्वारा राजकीय उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) लाडनूं का सोमवार को निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पांडेय ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दवाइयों की सतत् उपलब्धता सुनिश्चित करने, मरीजों को समय पर उपचार प्रदान करने तथा स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मरीजों से शालीन व्यवहार रखने एवं व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार रखने के लिए भी विशेष जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिछले कई दिनों से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन को देखा, तो वह वर्तमान में चालू अवस्था में पाई गई।
उन्होंने अस्पताल में सोनोग्राफी विशेषज्ञ का पद रिक्त होने पर पीएमओ से वार्ता की, तो पीएमओ डॉ. भरत कसेरा ने उन्हें अवगत करवाया कि इस सम्बंध में उच्च अधिकारियों को समय-समय पर पत्राचार द्वारा सूचित किया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार द्वारा नि:शुल्क जांच व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उन्हें नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र पर 1000 से अधिक दवाइयों में से 875 तरह की दवाइयां उपलब्ध पाई गईं। पीएमओ डॉ. कसेरा ने उन्हें बताया कि आवश्यक दवाइयों की पूर्ति संस्था स्तर पर की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now