चूरू में लोहिया कॉलेज के पास होटल व कैफे पर कालिका पैट्रोलिंग टीम ने दबिश देकर संदिग्ध हालत में युवक-युवतियों को दबोचा, कॉलेज में पढ़ने वाली 18 साल से कम लड़कियों को भेजा, लड़कों को लिया हिरासत में, पूछताछ कार्रवाई जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चूरू में लोहिया कॉलेज के पास होटल व कैफे पर कालिका पैट्रोलिंग टीम ने दबिश देकर संदिग्ध हालत में युवक-युवतियों को दबोचा,

कॉलेज में पढ़ने वाली 18 साल से कम लड़कियों को भेजा, लड़कों को लिया हिरासत में, पूछताछ कार्रवाई जारी

चूरू (kalamkala.in)। चूरू में कालिका टीम ने ऑपरेशन गरिमा के तहत लोहिया कॉलेज के पास और अन्य होटलों-कैफे में दबिश देकर संदिग्ध हालत में कई युवक-युवतियों को पकड़ा। चूरू शहर में अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को कालिका टीम ने यह कार्रवाई करते हुए लोहिया कॉलेज के पास नई सड़क स्थित होटल स्वागतम और एक कैफे पर अचानक दबिश दी, जिसमें कलिका टीम को होटल के कमरों में कॉलेज के युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। बताया जा रहा है कि होटल में आधे घंटे के लिए 600 रुपए में कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

600 रुपए घंटे से दिए जा रहे थे होटल में कमरे

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है और 18 साल से कम उम्र की 2 युवतियों को चेतावनी देकर भेज दिया, जो कि कॉलेज के ही छात्र-छात्राएं थे। यह कार्यवाही अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों पर की गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दबिश के दौरान मिले पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया और 18 साल से कम आयु की 2 युवतियों को पूछताछ और सख्त चेतावनी के बाद मौके से ही भेज दिया गया।कालिका टीम प्रभारी कौशल्या ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवतिया चूरू शहर और आसपास के गांवों के निवासी हैं, जो कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि युवकों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

पुलिस ने दी चेतावनी, लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस ने होटल के लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच की, आगे की कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि शहर के कई होटलों, कैफे और स्पा सेंटरों में इस प्रकार की गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही हैं। पुलिस ने ऐसे संदिग्ध स्थानों को पहले ही चिह्नित कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर कार्रवाई की योजना बनाई गई है, जिससे शहर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। मनचलों पर सक्षम रोक लगाने के लिए गठित कालिका पेट्रोलिंग यूनिट पूरी तरह से सक्रिय है तथा अलग-अलग इलाकों में मनचलों और छेड़छाड़ करने वालों पर लगातार एक्शन जारी रहेगा। चूरू मेंं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now