सत्र 2025-26 के कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में डीडवाना-कुचामन जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले ने 97.59% परीक्षा परिणाम के साथ संपूर्ण राजस्थान के समस्त जिलों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सत्र 2025-26 के कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में डीडवाना-कुचामन जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन,

जिले ने 97.59% परीक्षा परिणाम के साथ संपूर्ण राजस्थान के समस्त जिलों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा मंगलवार को घोषित सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा के परिणामों में नवगठित जिले डीडवाना-कुचामन ने पूरे प्रदेश में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभावी शैक्षिक प्रबंधन के चलते जिले ने 97.59% परीक्षा परिणाम के साथ संपूर्ण राजस्थान के समस्त जिलों में द्वितीय स्थान (2nd Rank) प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर जिला कलेक्टर डॉ. खड़गावत ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों, उनके गौरवान्वित अभिभावकों और शिक्षा विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों के अटूट समर्पण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का ही सुखद परिणाम है। जिला शिक्षा अधिकारी देथा ने इस शानदार सफलता का श्रेय जिले में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार हेतु किए गए नवाचारों, नियमित मॉनिटरिंग और शिक्षकों के अथक प्रयासों को दिया है। जिले की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उन्होंने बताया कि सत्र: 2025-26 में
97.59% कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ जिले ने प्रदेश में स्थान द्वितीय (2nd Rank) हासिल किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now