सैकेंडरी बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही बालिकाओं का किया गया सम्मान, पीएमश्री केशरदेवी स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सैकेंडरी बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही बालिकाओं का किया गया सम्मान,

पीएमश्री केशरदेवी स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका विद्यालय लाडनूं में बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही बालिकाओं का अभिनन्दन कार्यक्रम संस्था प्रधान विजय सिंह चैहान की अध्यक्षता और स्वच्छ भारत अभियान ब्रांड अम्बेसडर पुरस्कृत शिक्षक शिव शंकर बोहरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रभारी शंकर लाल शशि शर्मा ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 97 बालिकाएं प्रविष्ट हुईं थीं, जिसमे से 31 बालिकाएं प्रथम श्रेणी से 34 बालिकाएं द्धितीय श्रेणी से हुईं। इन सब और गार्गी पुरस्कार प्राप्त बालिकाओं का सम्मान विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण और साफा बंधनवा कर तथा उनका मुँह मीठा करवा कर किया गया।

मेगा पीटीएम का आयोजन

इस अवसर पर आयोजित मेगा पीटीएम में अभिभावक के समक्ष बालिकाओं को प्रगति पत्र वितरित कर उनकी प्रगति से अवगत कराया गया और आगामी सत्र जो एक अप्रैल से शुरू हो रहा है, में नामांकन अभिवृद्धि हेतु वार्ड का सर्व करवाकर बालिका को विद्यालय से जोड़ने के कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गईं। कार्यक्रम में व्याख्याता आरती पटेल, योगेंद्र सिंह, पूनम चैधरी, परमेश्वरी, दयाराम, आकिब जावेद, प्रेमलता, सरोज बाला, पूनम वर्मा, संतोष स्वामी, रीना शर्मा, ज्योति कंवर, रामगोपाल, गजानंद शर्मा, नीलेश पारीक, सहित एसडीएमसी सदस्या पार्षद सुमित्रा आर्य, जेडी सर, इशाक मोहम्मद, अब्दुल जबार आदि उपस्थित रहे। अभिभावक मोहम्मद सलीम, मोती खां और सुनील कुमार जांगिड़ ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में रुकसाना, नोरती, गंगाराम रेगर, बीरबल, इशरर अहमद, कालूराम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now