लाडनूं का मोहसिन अली रहा उर्दू विषय में प्रदेश की मैरिट में नंबर वन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं का मोहसिन अली रहा उर्दू विषय में प्रदेश की मैरिट में नंबर वन

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के उर्दू विषय का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस परिणाम में लाडनूं के सैय्यद मोहसिन अली पुत्र सिकंदर अली ने पूरे राजस्थान मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आयोग द्वारा पूर्व में 21 नवंबर 2025 को जारी विचारित सूची में अस्थायी रूप से शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता की गहन जांच एवं दस्तावेज सत्यापन संबंधित विभाग द्वारा पूर्ण किया गया। इस प्रक्रिया के पश्चात विज्ञापित पदों के विरुद्ध मेरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की अंतिम सूची सोमवार को घोषित की गई है। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा का आयोजन 30 जून 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम अब घोषित हुआ हुआ। जारी परिणाम में उर्दू विषय के कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि में लाडनूं के सैय्यद मोहसिन अली पुत्र सिकंदर अली ने पूरे राजस्थान मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से लाडनूं सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद मदनी, सैयद अब्दुल कदीर, मास्टर सैयद इकराम अली, अख्तर भाटी, अबूबकर बल्खी, इरफान अली, सैयद आसिफ, मुहम्मद नदीम, अबदुल वहीद, रिजवान अली सहित शिक्षाविदों एवं समाज के गणमान्य जनों ने  मोहसिन को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now