घरेलू सीवरेज कनेक्शनों के लिए नहीं ली जा रही है किसी प्रकार की कोई राशि- अनिल सिंह, रूडीप का महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घरेलू सीवरेज कनेक्शनों के लिए नहीं ली जा रही है किसी प्रकार की कोई राशि- अनिल सिंह,

रूडीप का महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत यहां रैगर बस्ती में ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कैप रूडीप जयपुर के डिप्टी टीम लीडर अनिल सिंह ने महिलाओं को सीवरेज परियोजना की उपयोगिता एवं महत्व की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि लाडनूं के शहर में सिवरेज कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह कनेक्शन के समय अपने घर का सीवरेज कनेक्शन करवाये, जिससे यह शहर स्वच्छ और सुंदर बने।उन्होंने महिलाओं को बताया कि सीवरेज कनेक्शन के लिए रूडीप द्वारा किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी घरेलू कनेक्शन के लिए किसी प्रकार की कोई भी राशि नहीं देनी है। साथ ही किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 1800 212 2300 से अवगत करवाया। टीम कैप के सौरभ पाण्डेय ने बताया कि सीवेरेज लाइन में किसी भी प्रकार का ठोस कचरा, प्लास्टिक, सेनेटरी नेपकिन, बच्चों के डायपर अथवा अन्य अपशिष्ट न डालें, क्योंकि इससे सीवरेज लाइन अवरुद्ध हो जाती है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने घरों के स्नानघरों के नालों पर स्टील की जाली लगाने की अपील की, जिससे शैम्पू पाउच एवं अन्य ठोस पदार्थ सीवरेज लाइन में प्रवेश न कर सकें और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो। कार्यक्रम में कैप रूडीप के असलम खान ने जानकारी दी कि सीवरेज जल को शहर से बाहर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में उपचारित किया जाएगा, जिसका उपयोग किसानों द्वारा सिंचाई हेतु तथा नगरपालिका द्वारा पार्कों एवं हरित क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नगर पालिका की आय में भी वृद्धि होगी, जो शहर के विकास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्षा जल को सीवरेज लाइन में प्रवाहित न करें, बल्कि इसे घरों में बने टैंकों में संग्रहित करें अथवा पृथक ड्रेनेज व्यवस्था के माध्यम से निकासी करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत ही नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि घरों से निकलने वाले कचरे को नगरपालिका द्वारा भेजे गए वाहनों में ही डालें तथा अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखें। साथ ही उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने पड़ोस एवं समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम में एस.ओ.टी. रामकिशोर सहित मंजू, भगवती, सरस्वती, पूजा, शांति, कमला एवं क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now