संत धीरजराम जी महाराज ने लाडनूं को दिया नारा, ‘बटोगे तो कटोगे’, लाडनूं में रामनवमी पर निकली भव्य व विशाल शोभायात्रा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संत धीरजराम जी महाराज ने लाडनूं को दिया नारा, ‘बटोगे तो कटोगे’,

लाडनूं में रामनवमी पर निकली भव्य व विशाल शोभायात्रा ले

 

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में गुरुवार को लाडनूं में रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस साल भी ‘भगवान श्री राम की शोभायात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। यहां शीतला माता चौक से शोभायात्रा का प्रारम्भ किया गया। शुभारंभ पर आयोजित समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रख्यात संत धीरज राम जी महाराज ने अपने सम्बोधन में हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि अब समाज को जातियों में बांटना बंद करना होगा और एकरसता का प्रवाह हर हिन्दू में होना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर नारा दिया, ‘बटोगे तो कटोगे’। उन्होंने जातिगत अलग-अलग मंदिर बनाए जाने को ग़लत बताया और कहा कि हमें हर हालत एकता की तरफ बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे‌। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल एवं नरेंद्र भोजक ने किया।

ये सब रहे शोभायात्रा में शामिल 

शोभायात्रा में ठाकुर करणी सिंह, बजरंग लाल यादव, कैलाश बीरड़ा, सांवरमल प्रजापत, विवेक यादव, हंसराज सोनी, बृजेश महेश्वरी, पवन महेश्वरी, सुरेश जाजू, सुमित जांगिड़, सीताराम गौतम, पार्षद सुमित्रा आर्य, विजयलक्ष्मी पारीक, मंजू रैगर, मोहन सिंह चौहान, मुरलीधर सोनी, रेणु कोचर, लूणकरण शर्मा, गौतमदत्त शास्त्री, पुरुषोत्तम सोनी, चेतन भोजक, डालमचंद सांखला, बसंत सांखला, रामगोपाल स्वामी, दीनदयाल सांखला, मदन गोपाल नवहाल, खेमाराम कलाल, नोरतनमल रैगर, गोविंद सिंह कसूम्बी, रामनिवास टाक, ऋषि टाक, निर्मल आर्य, सुगनचंद सांखला, रामेश्वर शर्मा, रामोतार टाक, हनुमंत सिंह परिहार, ललित टाक, बाबूलाल सांखला, दुलीचंद टाक, राधेश्याम सांखला, नीतेश माथुर, पिंटुसिंह जैतमाल, शिम्भुसिंह जैतमाल, आदि शामिल रहे।

जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा और की गई जलपान की व्यवस्था

शीतला माता चौक से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता के साथ कमल चौक, बस स्टेंड, सब्जी मंडी, सदर बाजार, सेवक चौक, चारखंभा तार करंट बालाजी मंदिर होकर स्टेशन रोड, काली जी का चौक होते हुए पहली पट्टी स्थित भैया बगीची बालाजी मंदिर पर पहुंच कर समापन किया गया। जमकर नारेबाजी करते, भजन-कीर्तन करते और नाचते-गाते लोग बैंड बाजों और डीजे के साथ शोभायात्रा में काफी जोश के साथ चलायमान रहे। भगवा पगड़ी पहने और भगवा व लाल वस्त्रों में महिलाएं-कन्याएं तथा श्वेत वस्त्रों में पुरुष शोभायात्रा की शोभा रहे।

शोभायात्रा की विशेष आकर्षण रही साधुमंडली

शोभायात्रा में शिवभक्त साधुओं की मंडली का अग्नि नृत्य और अघोरी नृत्य का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई और विभिन्न जीवन्त झांकियां भी विशेष दर्शनीय और सराहनीय रही। पूरे मार्ग में शोभायात्रा पर लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया, विभिन्न स्थानों पर स्वागत के लिए भगवा द्वार निर्मित किए गए और शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था करके अपना सहयोग प्रदान किया। इस रामनवमी शोभायात्रा के लिए आयोजन समिति को लाडनूं के सभी भामाशाहों और नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिला और सभी ने मुक्तहस्त से सहयोग राशि भेंट की‌। पूरी शोभायात्रा में पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण, थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा और समस्त पुलिस कार्मिकगण सजगता से तैनात रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now