लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव बिठुड़ा में दी गई अंतिम विदाई, जामनगर में हुआ था उनका असामयिक निधन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव बिठुड़ा में दी गई अंतिम विदाई, जामनगर में हुआ था उनका असामयिक निधन

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद खबर के बीच लाडनूं तहसील के ग्राम बिठुड़ा निवासी लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ को सोमवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वे किशन सिंह जोधा की पुत्री थी। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है। लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का निधन जामनगर में हुआ था। वे करीब एक वर्ष पूर्व ही भारतीय सेना में भर्ती हुई थी और देश सेवा के प्रति समर्पित थीं। उनके असामयिक निधन से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों को गहरा आघात पहुंचा है। सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता करणी सिंह, डीडवाना से भाजपा नेता जितेंद्र स़िह जोधा, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, बीडीओ कुमुद सोलंकी, ईसीएचएस जिला प्रभारी अधिकारी राजेंद्र सिंह जोधा, नगरपालिका के विधि सलाहकार गोविंद सिंह कसूम्बी सहित विभिन्न अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अंतिम विदाई के दौरान माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके देश सेवा के जज्बे को याद किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now