भाजपा के संकल्प 2047 तक ‘विकसित भारत’ का सपना पूरा करने के लिए जुट जाएं- करणीसिंह, लाडनूं में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा के संकल्प 2047 तक ‘विकसित भारत’ का सपना पूरा करने के लिए जुट जाएं- करणीसिंह,

लाडनूं में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस यहां गढ़ परिसर स्थित भाजपा के विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में धूमधाम से भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय में पार्टी का नवीन झंडा फहराया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता करणीसिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी भाजपा ही है। भारतीय जनता पार्टी ने देश के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को मजबूती प्रदान की हैं। साथ ही भाजपा अपने संकल्प के अनुरूप सन् 2047 तक ‘विकसित भारत’ का सपना पूरा करने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति, उद्देश्यों, कार्यक्रमों, योजनाओं के अनुसार अपने आप को राष्ट्र हित में झोंक देने का आह्वान किया। उन्होंने हर स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने की जरूरत बताई और कहा कि भाजपा सशक्त होगी तो देश सशक्त होगा और देश का हर नागरिक सशक्त होगा। इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष गौतमदत्त शास्त्री, मोहन सिंह जोधा, मोहनसिंह चौहान, अंजना शर्मा, आनंद बागड़ा, सुशील दाधीच, रेणु कोचर, सुमित जांगिड़, पूनमचंद मारोठिया, तेजकरण सांखला, तेजकरण भोजक, मदन गोपाल नवहाल, हरजी सैनिक, गुलाबचंद चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा के जयकारे लगाए। अंत में शहर मंडल अध्यक्ष गौतमदत्त शास्त्री ने आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now