जसवंतगढ पुलिस ने अवैध अफीम और परिवहन करने वाली गाड़ी स्कॉर्पियो सहित रोडू निवासी मुलजिम गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ पुलिस ने अवैध अफीम और परिवहन करने वाली गाड़ी स्कॉर्पियो सहित रोडू निवासी मुलजिम गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील की जसवंतगढ थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम मात्रा 94.19 ग्राम जब्त कर आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त फोर्चुनर गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है। इस बारे में पुलिस थाना जसवंतगढ़ पर मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम रोडू निवासी एक व्यक्ति के पास अवैध मादक पदार्थ है तथा वह व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जसवंतगढ़ की तरफ आ रहा है। इस सूचना के बाद थानाधिकारी राजेश कुमार ने पुलिस जाब्ता के साथ नाकांबदी कर सरहद जसवंतगढ़ के पास संदिग्ध फोर्चुनर गाडी नंबर डीएल 10 सीई 8421 में सवार आरोपी शक्ति सिंह (27) पुत्र मनोहर सिंह, जाति राजपूत निवासी रोडू को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास अवैध मादक पदार्थ अफीम 94.19 ग्राम मिली। जिस पर अवैध मादक पदार्थ अफीम 94.19 ग्राम को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया व मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त फोर्चनर गाड़ी को जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान निम्बी जोधां पुलिस थाना के थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत द्वारा किया जा रहा है।

इस पुलिस टीम का रहा योगदान

पुलिस ने यह समस्त कार्रवाई वृताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में जसवंतगढ थानाधिकारी राजेश कुमार द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाकर अवैध मादक पदार्थ सहित आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन फोर्चुनर गाडी को जब्त करने में सफलता अर्जित की है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेश कुमार के साथ सहायक उप निरीक्षक ईकबाल खां, कांस्टेबल श्यामसुन्दर, मुकेश कुमार, जय सिंह, राजेन्द्र कुमार और श्रवणलाल शामिल रहे। इसमें कांस्टेबल जय सिंह का विशेष योगदान रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now