लाडनूं में रैगर समाज की 70 प्रतिभाओं का सम्मान, प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रैगर समाज की 70 प्रतिभाओं का सम्मान, प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय रैगर समाज भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रैगर समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति लाडनूं की ओर से यह रेगर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मदनलाल मालवीय ने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सत्र 2023 से 2026 तक 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं राजकीय सेवा में चयनित होने वाले युवाओं तथा समाज के भामाशाहों सहित कुल 70 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

इन सबका हुआ सम्मान

राजकीय सेवा में चयनित होने वाली प्रतिभाओं में रवि रैगर, हंसराज मौर्य, दिलीप तुनगरिया, कपिल मौर्य, कविता बाकोलिया, संजना गहनोलिया, पंकज धौलपुरिया, प्रदीप तुनगरिया, किशोर फुलवारिया, राजेन्द्र तुनगरिया, सन्दीप मौर्य व उमेश सबलानिया को तथा भामाशाह सम्मान में भंवरलाल फुलवारिया, हनुमान प्रसाद फुलवारिया, मोहनी देवी पत्नी चन्द्राराम मुसलपुरिया, आशाराम फुलवारिया, देवेन्द्र पुत्र भंवरलाल फुलवारिया को तथा 10वीं बोर्ड परीक्षा में व 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इन सब प्रतिभाओं को समाजसेवी छिगनाराम मौर्य ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। समारोह में समाज की इन सभी प्रतिभाओं को समाज के गणमान्य व्यक्तियों शंकरलाल तुनगरिया, नौरतनमल रैगर, बाबूलाल मौर्य, भागचन्द बालोटिया, आशाराम फुलवारिया, प्रभुदयाल रैगर, भंवरलाल फुलवारिया, छिगनाराम मौर्य, हजारीमल धौलपुरिया, श्रीराम फुलवारिया, कन्हैयालाल मौर्य ने सम्मानित किया।

अम्बेडकर के सिद्धांतों व आदर्शों को जीवन में उतारें

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयनारायण रैगर ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मास्टर भंवरलाल फुलवारिया ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बताए हुए सिद्धांतों व आदर्शों को जीवन में उतारें। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर भागीरथ फुलवारिया, विजय प्रकाश धौलपुरिया, धर्माराम मौर्य, दिलीप कुमार तुनगरिया, गौतम मौर्य, बंशीलाल फुलवारिया, रामसिंह रैगर, नारायण मौर्य, मोहनलाल मयंक, शिवलाल फुलवारिया, मोतीराम मोरिया, हरीश तुनगरिया, मनीष फुलवारिया, खींवराज धौलपुरिया, गोविन्द बालदीप, महेन्द्र तुनगरिया, कमल किशोर फुलवारिया, टीकम चंद फुलवारिया, विनोद तुनगरिया, ललित फुलवारिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंद मौर्य व गौतम नगलिया ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now