लाडनूं शहर सहित आस-पास के गांवों में कल शनिवार को साढ़े पांच घंटे बिजली बंद रहेगी
लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को बिजली सप्लाई साढ़े पांच घंटे तक बंद रखी जाएगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लाडनूं के अधिशासी अभियंता आरसी जांगलवा ने बताया कि लाडनूं में निम्बी रोड स्थित 132 केवी जीएसएस पर आवश्यक कार्य करने के लिए शनिवार 18 अप्रेल को सुबह 7 से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण से सम्पूर्ण लाडनूं शहर, मंगलपुरा, मालासी, गोरेड़ी, मगरा बास पंप हाउस, जलदाय विभाग, बाकलिया, निम्बी जोधां, ओड़ींट, सुनारी, गैनाणा पंप हाउस आदि एरिया की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।






