रेल यात्रियों के लिए जल पहुंचाना, गौसेवा टीम ने ठाना, लाडनूं रेलवे स्टेशन पर जलसेवा का अनुकरणीय कार्य फिर हुआ शुरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रेल यात्रियों के लिए जल पहुंचाना, गौसेवा टीम ने ठाना,

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर जलसेवा का अनुकरणीय कार्य फिर हुआ शुरू

लाडनूं (kalamkala.in)। भीषण गर्मी में ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए ठंडे पेयजल और अन्य पेय पदार्थों की नि:शुल्क सेवाएं देने के लिए स्थानीय युवाओं ने फिर से आगे आकर बीड़ा उठाया है। लाडनूं की गौसेवा टीम ने अपना जलसेवा कार्य पूर्ववत लाडनूं रेलवे स्टेशन पर शुरू कर दिया है। चेतन भोजक ने बताया कि सन् 2024 में इसी गौसेवा टीम द्वारा करीब 2 महीने तक रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर भीषण गर्मी में जल सेवा के साथ ठंडी राबड़ी, मिल्क शेक एवं अन्य पेय पदार्थों की सेवा प्रदान की गई थी। उसी के अनुरूप इस वर्ष भी भीषण गर्मी के चलते जलसेवा कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सेवा कार्य में केशव पारीक, डुंगरजी, योगेश भोजक, नितेश सैनी, जितेंद्र भोजक, तेजकरण, चेतन भोजक आदि युवा कार्यकर्ता अपना सहयोग कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now