दो दिवसीय प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर में पट्टों का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा नगर पालिका द्वारा शहर के श्री सनातन धर्म वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मूण्डवा में मंगलवार से दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। श्री सनातन धर्म वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शिविर वार्ड नंबर 5 व 6 का लगाया गया। जिसमे मंगलवार को प्रथम दिन नगर पालिका द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे वितरित किए। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पिंटूलाल जाट ने बताया कि शिविर के दौरान 8 आवासीय पट्टों का वितरित किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजस्व विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका के कार्मिक व अन्य विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे। बुधवार को वार्ड नंबर 5 व 6 का शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट, पालिका अध्यक्ष अलका कंदोई, सुभाष कंदोई, खेमाराम मुण्डेल, आत्माराम पारीक, रूपेश पाराशर, भागीरथ सेठिया, शांतिलाल, गोपाल बड़ौला, ओमप्रकाश गुरु आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now