विद्यालय में शिक्षक द्वारा की गई हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

50 लाख का मुआवजा, पक्का मकान देने, स्कूल की मान्यता हटाने, स्कूल व्यवस्थापक को फांसी देने की उठाई मांग

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मेघवाल समाज विकास समिति, राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) व अंबेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में इंद्र कुमार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन यहां नायब तहसीलदार को सौंपा गया। मंूडवा के पठार चौक से पैदल रवाना होकर नागरिकगण ज्ञज्ञपन देने के लिए तहसील पहुंचे और ज्ञापन सौंपने के बाद इन्द्र कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की व दो मिनट का मौन रखा। ज्ञापन देने वालों ने बताया कि जालौर के निजी विद्यालय में हुई इंद्र कुमार पुत्र देवाराम मेघवाल की निर्मम हत्या के विरोध में यह ज्ञापन दिया गया। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा मूंडवा के अध्यक्ष बीरमाराम काला ने बताया कि जालौर की सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय सुराणा के व्यवस्थापक शैल सिंह राजपूत द्वारा मटके से पानी पीने पर मासूम की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बालक की निर्मम हत्या एक कुंठित मानसिकता वाला व्यक्ति ही कर सकता है। रामनिवास बाज्या ने कहा कि एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और दूसरी तरफ दलितों के साथ अत्याचार व हत्या की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
भाजपा नेता रमाकांत शर्मा ने इंद्र कुमार की हत्या को निंदनीय बताया और कहा कि किसी भी समाज के साथ ऐसी घटना बहुत ही निंदनीय है। भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण मुंडेल ने मेघवाल समाज के बच्चे की निर्मम हत्या पर परिवार को न्याय दिलाने के लिए हमेशा साथ रहने का विश्वास दिलवाया।
50 लाख के मुआवजे और मकान की मांग
ज्ञापन में रखी गई मुख्य मांगों में इंद्र कुमार की हत्या करने वाले स्कूल व्यवस्थापक को फांसी की सजा दिलाई जाने, सम्बंधित विद्यालय की मान्यता को शीघ्र प्रभाव से रद्द किया जाने, मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपयों की आर्थिक सहायता दी जाने, पीड़ित परिवार को एक मकान आवंटित किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार बिना भय के निवास कर सके शामिल हैं। ज्ञापन देने के दौरान रमाकांत शर्मा, लक्ष्मीनारायण मुंडेल, मुकेश वैष्णव, संपत मुण्डेल, दिनेश मुण्डेल, मेघवाल समाज विकास समिति ब्लॉक मूंडवा के अध्यक्ष गणपत शास्त्री, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के अध्यक्ष बिरमाराम काला, विजेन्द्र तंबोलिया, जयराम बारासा, ओमप्रकाश दिवराया, रामनिवास बाजिया, करण ठेकेदार, रामकुमार बड़ोला, सुरेश चांवरिया, करण बारासा, रवि बड़ोला, सुरेश खुड़ीवाल, शैतान राम भिड़ोदा, अशोक बड़ोला, रमेश संखवाया, बजरंग, दिनेश मुंडेल, ओमप्रकाश, कोजाराम, पार्षद घेवरराम बड़ोला, आईदान राम पंवार, अजीत नायक, गंगाराम चौकीदार, सतु चौकीदार, प्रहलाद तिरदिया, श्रवण राम, रामाकिशन भाटी, श्यामलाल, परसा राम, आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संवेदनशीलता, पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही के माध्यम से आमजन का विश्वास किया जाएगा अधिक मजबूत तथा पुलिस-जन संवाद को देंगे नई दिशा- एसपी प्यारेलाल शिवराण, पदभार ग्रहण करते ही नए एसपी आए ‘एक्शन मोड’ में

शहर चुनें

Follow Us Now