मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद नरानिया का सभी शिक्षकों व शाला प्रधानों ने किया सम्मान, नरानिया के नेतृत्व, कार्यशैली एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को बताया गया बेहतरीन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद नरानिया का सभी शिक्षकों व शाला प्रधानों ने किया सम्मान,

नरानिया के नेतृत्व, कार्यशैली एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को बताया गया बेहतरीन

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में लाडनूं के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) प्रहलाद नरानिया के सम्मान के लिए एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश राय तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गजादान चारण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में शिक्षक गण एवं शाला प्रधान उपस्थित रहे। सबने सीबीईओ को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण करके उनका भावभीना सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीबीईओ प्रह्लाद नरानिया ने अपने कार्यकाल के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करने और मान-सम्मान करने के लिए सबके प्रति आभार प्रकट किया।

सीबीईओ के नेतृत्व व मार्गदर्शन को बताया उत्कृष्ट

सम्मान समारोह में सम्मान के साथ सभी वक्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में सीबीईओ प्रह्लाद नरानिया द्वारा दिए गए उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताया। सभी ने लाडनूं ब्लॉक क्षेत्र में उनके नेतृत्व, कार्यशैली एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई भी दी। यह सम्मान समारोह जसवंतगढ़ में आयोजित दो दिवसीय वाक्पीठ संगोष्ठी के समापन के उपरांत वहां आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। गौरतलब है कि सीबीईओ प्रह्लादराय नरानिया आगामी 30 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उस समय में सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहना है, इसलिए उनकी सेवानिवृत्ति और विदाई के साथ सम्मान समारोह का आयोजन इस अवसर पर किया गया। वाक्पीठ संगोष्ठी में सभी विद्यालयों से प्रतिनिधि उपस्थित थे, इसलिए संगोष्ठी के सम्पन्न हो जाने के बाद समय व स्थिति का सदुपयोग करते हुए यह आयोजन भी रख दिया गया, जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह जोधा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now