मूंडवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 41 जनों का किया गया सम्मान,  आजादी के तरानों के बीच हुआ कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस यहां हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शहर के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों व दफ्तरों में सुबह ही तिरंगा फहराया गया। शहर के सिद्धार्थ आदर्श विद्या मंदिर, वागेश्वरी विद्या मंदिर व निकटवर्ती गांव पालड़ी जोधा के शारदा बाल निकेतन में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। राजकीय सीनियर सैकेंडरी विद्यालय में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम मंें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परेड की व घ्वज-सलामी दी। फिर देशभक्ति गीत व आजादी के तराने गुंजाये गए। आजादी के अमृत महोत्सव के इस कार्यक्रम में मूंडवा तहसीलदार मनीराम खीचड़, पालिका अध्यक्ष अलका कंदोई, मानाराम पचार, सीओ विजय कुमार सांखला आदि अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। ब्लॉक स्तर पर कुल 41 लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार मनीराम खीचड़, पालिकाध्यक्ष अलका कंदोई, सीबीईओ मानाराम पचार, सीओ विजय कुमार सांखला, नायब तहसीलदार रामनारायण जांगिड, पार्षद मैना देवी, प्रधानाचार्य अनूप शेखावत, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मी नारायण मुंडेल समाजसेवी सुभाष कंदोई, राकेश चौधरी, पार्षद रुकसाना, पार्षद मैना देवी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now