लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे,

पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। आपसी रंजिश के चलते यहां सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी की घटना और एक युवक की हत्या की संगीन वारदात के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है, लेकिन शव को वहां से उठाने पर वे राजी नहीं हुए। परिजनों का कहना है कि उनकी लिखित रिपोर्ट को भी अभी तक पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। इस तरह से पुलिस पूरी तरह लापरवाह प्रतीत हो रही है। इधर पुलिस ने इस हत्या के प्रकरण में हत्या के आरोप में तीन जनों को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी अरबाज की तलाश में जुटी हुई है। यहां सरकारी अस्पताल में भारी भीड़ जमा है और धरना-प्रदर्शन जारी है। इस मामले में धरनार्थियों ने उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

सगाई लड़की के मामले को लेकर चल रहा था परस्पर विवाद

पुलिस के अनुसार किसी लड़की से सगाई के मामले को लेकर अरबाज और सरफराज में अनबन चल रही थी। इसी रंजिश के चलते इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। अरबाज और सरफराज के बीच कोई लड़की की शादी-सगाई को लेकर आपस में पहले से ही डिस्पुट था। उसके कारण रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर उनमें फिर झगड़ा हो गया। इस हत्या के मामले में तीन जनों को डिटेन किया गया है और मुख्य आरोपी अरबाज की तलाश जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।

स्कूटी के आगे मोटर साइकिल लगा कर रोका और अरबाज ने चाकू मार दिए

पुलिस के अनुसार सुजला तिराहे पर लड़कों के आपस में झगड़ने व चाकूबाजी करने की सूचना मिली थी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे। वहां पर सरफराज को चाकू लगे हुए थे। उसे तुरंत एम्बुलेंस से लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय ले जाया जाकर डाक्टरों को दिखाया गया और बाद में उसके शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। पूछताछ में पता चला कि मृतक युवक सरफराज तेली जसवंतगढ़ में दावत में आया था। उसके साथ कुछ और लड़के भी थे। अरबाज और दूसरे तीन-चार लड़कों ने अपनी मोटर साइकिलों को सरफराज की स्कूटी के आगे लगा कर उसे रोका और फिर अरबाज ने उसे चाकू मार दिया। इससे वह वहीं पर गिर गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now