बाकलिया से बाइक लेकर लाडनूं आ रहे व्यक्ति को लूटा, कार सवार लोगों ने छीनी गले में पहनी हुई सोने की चैन, रामदेवरा का रास्ता पूछने के बहाने रुकवा कर पास बुलाया और उसकी पहनी सोने की चैन तोड़ कर भागे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाकलिया से बाइक लेकर लाडनूं आ रहे व्यक्ति को लूटा, कार सवार लोगों ने छीनी गले में पहनी हुई सोने की चैन,

रामदेवरा का रास्ता पूछने के बहाने रुकवा कर पास बुलाया और उसकी पहनी सोने की चैन तोड़ कर भागे

लाडनूं (kalamkala.in)। चोर-उचक्कों ने पिछले कुछ समय से रास्ता पूछ कर छीना-झपटी करने का रास्ता अख्तियार कर लिया है। हर व्यक्ति का फर्ज होता है कि पूछने वाले को सही रास्ता बताए, लेकिन मानवता और लोक-व्यवहार की इन चैन-स्नैचरों ने धज्जियां उड़ा दी और आपसी विश्वास को पूरी तरह से समाप्त कर डाला है। बाकलिया के पास हुई वारदात में यही सबकुछ हुआ और इससे पहले चौथी पट्टी में हुई चैन स्नैचिंग में भी इसी तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था। चौथी पट्टी वाली घटना का खुलासा तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने करके आरोपी को भी पकड़ा और उससे सोने की चैन भी बरामद कर ली गई थी। अब बाकलिया की वारदात फिर पुलिस के समक्ष चुनौती बन कर खड़ी है।इस बारे में छोटूराम पुत्र हीराराम मेघवाल निवासी बाकलिया ने लाडनूं पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वह 23 अप्रेल को शाम करीब 5.20 बजे अपनी बाईक से अपने निजी कार्य के लिए बाकलिया से लाडनूं आ रहा था। तभी पीछे से आ रहा एक वाहन स्विफ्टट वीडीआई, जिसके नंबर एच.आर. थे। उस स्विफ्ट वीडीआई वालों ने होर्न देकर उसे रुकवाया। उसने अपनी बाईक को साईड में कर लिया। तब उन स्विफ्ट वाले अज्ञात लोगों ने उससे रामदेवरा के रास्ते के बारे में पूछा। उसने उन्हें रास्ता बताया तो अभियुक्तगण बोले कि उन्हें उसकी आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही है, आप पास आकर सही तरीके से बाताओ। तब वह उस स्विफ्टट वीडीआई के करीब पहुंच कर उन्हें रास्ता बताने के लिये उनकी गाड़ी के दरवाजे पर गया एवं उन्हें रास्ता बताने लगा, तभी अचानक अभियुक्तगण ने उसके गले में पहनी सोने की चैन, जो लगभग 12 ग्राम की थी, झपट कर छीन ली एवं अभियुक्तगण वहां से अपनी स्विफ्ट वीडीआई लेकर वहां से फरार हो गये। पुलिस ने इस चैन स्नैचिंग की रिपोर्ट को धारा 304 (2) बीएनएस के तहत दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। तफ्तीश सहायक उप निरीक्षक नवाब खां कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सोमवार को, भजन-कीर्तन करते हुए पहुंचेंगे उपखंड कार्यालय, अतंराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के महाराज संत धीरजरामजी एवं पाबोलाव धाम के महामंडलेश्वर कमलेश भारतीजी महाराज का रहेगा सान्निध्य

बाकलिया से बाइक लेकर लाडनूं आ रहे व्यक्ति को लूटा, कार सवार लोगों ने छीनी गले में पहनी हुई सोने की चैन, रामदेवरा का रास्ता पूछने के बहाने रुकवा कर पास बुलाया और उसकी पहनी सोने की चैन तोड़ कर भागे

शहर चुनें

Follow Us Now