डूंगर बालाजी मंदिर के पास दर्दनाक हादसा- कार से पहाड़ी चढ़ते समक्ष पत्थरों से टकरा कर कार फलटी, कार सवार बीदासर निवासी बुजुर्ग की मौत, उसकी पत्नी गंभीर घायल, दर्शन करने आया परिवार गमजदा हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डूंगर बालाजी मंदिर के पास दर्दनाक हादसा-

कार से पहाड़ी चढ़ते समक्ष पत्थरों से टकरा कर कार फलटी, कार सवार बीदासर निवासी बुजुर्ग की मौत, उसकी पत्नी गंभीर घायल, दर्शन करने आया परिवार गमजदा हुआ

 

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती तीर्थस्थल काला डूंगर पहाड़ी पर स्थित डूंगर बालाजी मंदिर में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मंदिर पहुंचने के लिए यह दम्पति कार से चढ़ाई करते समय नियंत्रण खोकर पत्थर से कार के टकराई और कार लुढक कर पलट गई, जिससे बीदासर निवासी बुजुर्ग प्रेमरतन सोनी पुत्र सुमेरमल सोनी की मौत हो गई, उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे के कारण यहां इनके साथ वीर हनुमान के दर्शन करने आए इस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इनका परिवार पहाड़ी पर पैदल चढाई कर रहा था। बीदासर के वार्ड सं. 9 से यह पूरा परिवार दर्शन करने आया था।

आए थे खुशी-खुशी दर्शन करने, सभी मातम में डूबे

डूंगर बालाजी मंदिर में यहां भगवान के दर्शन करने की खुशी लेकर आए इस परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पहाड़ी पर चढ़ते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर पत्थरों से जा टकराई। इस हादसे में एक बुजुर्ग श्रद्धालु की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब बीदासर निवासी प्रेम रतन सोनी (70 वर्ष) अपनी पत्नी सोहनी देवी के साथ कार से मंदिर की पहाड़ी पर चढ़ रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य पैदल मार्ग से पहाड़ी चढ़ रहे थे, जबकि बुजुर्ग दंपत्ति कार के जरिए ऊपर जा रहे थे। अचानक चढ़ाई पर कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे सुरक्षा पत्थरों से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेम रतन सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार और भरत ने उन्हें सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सोहनी देवी को तुरंत सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सोहनी देवी (65) की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च केंद्र (हायर सेंटर) के लिए रैफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सुजानगढ़ सदर थाने के हेड कांस्टेबल हरफूल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक प्रेम रतन सोनी के शव को कब्जे में लेकर बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम किया जाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस हादसे के तकनीकी कारणों और कार के अनियंत्रित होने की वजहों की जांच कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

266 वर्षों से आचार्यश्री भिक्षु की बनाई मर्यादाओं व नियमों पर चल रहा है यह शासन- आचार्य श्री महाश्रमण, आचार्य श्री महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वर्ष 2028 का चातुर्मास हरियाणा-कुरुक्षेत्र गोशाला में फरमाया

आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ लाडनूं आए श्रद्धालुओं के वापस लौटते समय एक कार गिरी खाई में, तीन जने हुए घायल, सालासर हाईवे पर हुए इस हादसे में चालक और दंपति सवार थे, एक के सीने में गंभीर चोट तो महिला का हाथ टूटा

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सोमवार को, भजन-कीर्तन करते हुए पहुंचेंगे उपखंड कार्यालय, अतंराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के महाराज संत धीरजरामजी एवं पाबोलाव धाम के महामंडलेश्वर कमलेश भारतीजी महाराज का रहेगा सान्निध्य

बाकलिया से बाइक लेकर लाडनूं आ रहे व्यक्ति को लूटा, कार सवार लोगों ने छीनी गले में पहनी हुई सोने की चैन, रामदेवरा का रास्ता पूछने के बहाने रुकवा कर पास बुलाया और उसकी पहनी सोने की चैन तोड़ कर भागे

शहर चुनें

Follow Us Now