भारत विकास परिषद की लाडनूं को किया गया प्रांतीय स्तर पर सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद की लाडनूं को किया गया प्रांतीय स्तर पर सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। मां करणी की पावन धरा देशनोक में भारत विकास परिषद का प्रांतीय दायित्व ग्रहण एवं शाखा सम्मान समारोह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की लाडनूं शाखा को ‘दिव्यांग सहायता शिविर के उत्कृष्ट सेवाकार्य’ हेतु प्रांतीय स्तर पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। भाविप की लाडनूं शाखा पिछले तीन वर्षों से दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन निरंतर करती आ रही है, जिससे आसपास की जायल, डीडवाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ़, लाडनूं तहसील के दिव्यागजनों को लाभ मिलता है।भाविप की लाडनूं शाखा के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में शाखा द्वारा स्थाई प्रकल्प ‘हॉस्पिटल का वार्ड गोद लेना’ और अन्य स्थाई सेवा प्रकल्पों के संचालन की भी प्रशंसा प्रांत स्तर पर की गई। साथ ही प्रांतीय टीम के सहयोग के लिए लाडनूं शाखा से प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, प्रांतीय संस्कार संयोजक दिव्या माथुर, प्रांतीय गतिविधि चिकित्सा संयोजक हंसराज सोनी को दायित्व की शपथ दिलाई गई। लाडनूं शाखा से ‘विकास मित्र’ बनने पर दिव्या माथुर एवं मंजू माहेश्वरी को भी मोमेंटो एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। भाविप की लाडनूं शाखा को सम्मान प्रदान करने में राष्ट्रीय संस्कार संयोजक त्रिभुवन शर्मा, राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक विनोद आडा, क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बालदी, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सैन, प्रांतीय संरक्षक नृत्यगोपाल मित्तल, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति बहल, प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिंदल, प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोत्तम सोनी आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में लाडनूं शाखा से पुरूषोतम सोनी, हंसराज सोनी, बृजेश माहेश्वरी, कैलाश घोडे़ला, दिव्या माथुर, ललित नारायण सोनी, ज्योति सोनी, उमा सोनी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now