लाडनूं के दताऊ गांव में गुवाड़ में फैला गंदा पानी बना परेशानियों का सबब, बिगड़े हालात से ग्रामीणों में आक्रोश, बनवाना था नाला और खाई खोद कर छोड़ दी, लोगों की दिक्कतें बढी, नाला चढा भ्रष्टाचार की भेंट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के दताऊ गांव में गुवाड़ में फैला गंदा पानी बना परेशानियों का सबब, बिगड़े हालात से ग्रामीणों में आक्रोश,

बनवाना था नाला और खाई खोद कर छोड़ दी, लोगों की दिक्कतें बढी, नाला चढा भ्रष्टाचार की भेंट

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम गांव दत्ताऊ के लोगों का लम्बे समय से गंदे पानी के भराव की वजह से जीना हराम हो चुका है। रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों और प्रतिदिन विभिन्न विद्यालयों को जाने वाले बच्चों का आवागमन भारी दुश्वारियों से ग्रसित हैं। यह दताऊ गांव के आम गुवाड़ की बदतर हालत के कारण पैदा हुई स्थिति है। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट महावीर प्रजापत ने बताया कि दताऊ के आम गुवाड़ की हालत यह है कि यहां से होकर गुजरने वाले आम आदमी, स्कूल के बच्चों, मवेशियों और विभिन्न आवागमन के साधन वाहन आदि यहां से बमुश्किल निकल पाते हैं। यहां की बिगड़ी हुई स्थिति अए कारण सबको बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। गुवाड़ में गंदे पानी का भराव हरवक्त बना रहता है। इससे चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ फैला रहता है। यह केवल आवागमन में ही बाधक नहीं बनता, बल्कि इससे मक्खी-मच्छरों और विभिन्न किटाणुओं-विषाणुओं के फैलने से पूरे गांव में कई प्रकार की बीमारियों के उत्पन्न होने व फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

नाकारा साबित हो गई पूरी ग्राम पंचायत

दताऊ गांव की इस बदतर हालत को लेकर गांव वालों ने ग्राम पंचायत सांवराद के सरपंच से कई बार सफाई करवाने के लिये कहा गया, लेकिन उन्होंने गांव वालों की वाजिब मांग पर भी कभी ध्यान नहीं दिया और वहां कभी कोई सफाई नहीं करवाई गई। इस गुवाड़ में एकत्र पानी की निकासी के लिये एक नाला डाला हुआ है, लेकिन उसकी सफाई नहीं होने से नालियों व बरसात का पानी इस आम गुवाड़ में ही जमा रहता है।ग्राम पंचायत के अन्य अधिकारियों व सरपंच द्वारा कोई सुनवाई नहीं किए जाने और कभी भी साफ-सफाई नहीं करवाई जाने को लेकर लोग बेहत त्रस्त और आक्रोशग्रस्त हैं।

खोद कर छोड़ दी खाई, कीचड़ फैलने से हो रही परेशानी

इससे अधिक बदतर हालात ऐसी है कि यहां के पानी की निकासी के लिए एक बास में ठेकेदार द्वारा नाले का काम शुरू किया गया था, लेकिन वहां केवर खाई खोद कर छोड़ दी गई। यह खाई खोदे हुए करीब एक महीना हो गया, लेकिन वह खाई भी बदतर हालत में पहुंच चुकी है। ठेकेदार इस काम को पूर्ण नहीं कर रहा है। इस कारण बरसात आने पर चारों ओर अधिक कीचड़ हो रहा है तथा मवेशियों, आम ग्रामीण व स्कूली बच्चे तक इस कीचड़ से फिसल-फिसल कर गिर रहे हैं। पूरी ग्राम पंचायत यहां नाकारा साबित हो रही है। लोगों में इन सब बिगड़े हालात और सफाई, नाला आदि काम नहीं होने से लोग रोगग्रस्त हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष, विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

लाडनूं के रींगण में आयोजित ‘संध्या चौपाल’ में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर सुने सुझाव और योजनाओं के बारे में किया गया आमजन को जागरूक

बेड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमाराम को पुलिस ने किया दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन, अपनी पत्नी की हत्या के बाद था विदेश भागने की फिराक में, ग्रामीणों ने धरना हटाया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 3 मई को हुई रिपोर्ट दर्ज, 4 की थी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

लाडनूं के दताऊ गांव में गुवाड़ में फैला गंदा पानी बना परेशानियों का सबब, बिगड़े हालात से ग्रामीणों में आक्रोश, बनवाना था नाला और खाई खोद कर छोड़ दी, लोगों की दिक्कतें बढी, नाला चढा भ्रष्टाचार की भेंट

शहर चुनें

Follow Us Now