बेड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमाराम को पुलिस ने किया दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन, अपनी पत्नी की हत्या के बाद था विदेश भागने की फिराक में, ग्रामीणों ने धरना हटाया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 3 मई को हुई रिपोर्ट दर्ज, 4 की थी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बेड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमाराम को पुलिस ने किया दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन, अपनी पत्नी की हत्या के बाद था विदेश भागने की फिराक में,

ग्रामीणों ने धरना हटाया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 3 मई को हुई रिपोर्ट दर्ज, 4 की थी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के निम्बी जोधां पुलिस थानांतर्गत ग्राम बैड़ में गत चार दिनों पूर्व हुई विवाहिता महिला संजू देवी की हत्या के प्रकरण में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी मृतका के पति प्रेमाराम को धर-दबोचने के बाद यहां अस्पताल परिसर में तीन दिनों से चल रहा शिमला आदि के ग्रामवासियों का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सहमत हो गए। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया और धरना समाप्त कर दिया। लाडनूं वृताधिकारी जितेंद्र सिंह चारण ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी प्रेमाराम को दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन किया गया। वारदात के बाद आरोपी विदेश भागने की फिराक में था।

विधायक मुकेश भाकर पहुंचे धरनास्थल

पकड़े गए आरोपी प्रेमाराम निवासी बैड़ पर आरोप हैं कि उसने अपनी पत्नी संजू की 2 मई को गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुलजिम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी के बाहर धरना दे दिया था तथा तीन दिनों से वहीं बैठे थे।मंगलवार को विधायक मुकेश भाकर ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी ली। भाकर ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और आमजन में भय का माहौल बनता जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष, विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

लाडनूं के रींगण में आयोजित ‘संध्या चौपाल’ में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर सुने सुझाव और योजनाओं के बारे में किया गया आमजन को जागरूक

बेड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमाराम को पुलिस ने किया दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन, अपनी पत्नी की हत्या के बाद था विदेश भागने की फिराक में, ग्रामीणों ने धरना हटाया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 3 मई को हुई रिपोर्ट दर्ज, 4 की थी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

लाडनूं के दताऊ गांव में गुवाड़ में फैला गंदा पानी बना परेशानियों का सबब, बिगड़े हालात से ग्रामीणों में आक्रोश, बनवाना था नाला और खाई खोद कर छोड़ दी, लोगों की दिक्कतें बढी, नाला चढा भ्रष्टाचार की भेंट

शहर चुनें

Follow Us Now