लाडनूं के रींगण में आयोजित ‘संध्या चौपाल’ में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर सुने सुझाव और योजनाओं के बारे में किया गया आमजन को जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के रींगण में आयोजित ‘संध्या चौपाल’ में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश,

कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर सुने सुझाव और योजनाओं के बारे में किया गया आमजन को जागरूक

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित लाडनूं उपखण्ड के ग्राम रींगण में आयोजित संध्या चौपाल में जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने ग्रामीणों के विभिन्न परिवादों की सुनवाई की। उन्होंने सभी परिवादों की सुनवाई कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस संध्या चौपाल में लाडनूं की उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान रथ के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

ये सब आई आमजन की परिवेदनाएं

चौपाल में ग्रामीणों ने नहरी पेयजल आपूर्ति करवाने, रास्ता सही कराने, विद्युत ट्रांसफार्मर सही कराने, अतिक्रमण हटवाने, फसल खराबे का मुआवजा दिलाने, पानी के भराव सहित अन्य परिवेदनाएं बताई। जिन पर सुनवाई करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण कर अवगत करवाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण एवं राजस्व प्रकरणों पर तहसीलदार को मौका मुआयना करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पेयजल प्रकरणों पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किया ग्रामीणों से संवाद, ग्रामीणों ने बताया योजना को अभिनव

इस अवसर पर संध्या चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनके सुझाव सुनें। जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषकों व पशुपालकों सहित ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्राम रथ के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण इन योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाये। ग्रामीणों ने ग्राम रथ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व में योजनाओं की जानकारी के अभाव में योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे। राज्य सरकार की इस अभिनव पहल से अब हमे योजनाओं की जानकारी हमारी ग्राम पंचायत में मिल रही हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के जोधा का बास में शराब की अवैध बिक्री के मामले का हुआ निस्तारण, जिसने शिकायत की उसे ही किया उलटा आरोपित, आबकारी विभाग ने दबिश दी, पर कुछ नहीं मिला, शिकायत कर्ता को बताया रंजिश से शिकायतें करने वाला

होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष, विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

लाडनूं के रींगण में आयोजित ‘संध्या चौपाल’ में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर सुने सुझाव और योजनाओं के बारे में किया गया आमजन को जागरूक

बेड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमाराम को पुलिस ने किया दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन, अपनी पत्नी की हत्या के बाद था विदेश भागने की फिराक में, ग्रामीणों ने धरना हटाया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 3 मई को हुई रिपोर्ट दर्ज, 4 की थी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

शहर चुनें

Follow Us Now