होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष, विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष,

विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

लाडनूं (kalamkala.in)। पिछले दिनों जब लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय की सड़क का निर्माण हो थहा था, तो कुछ लोगों ने अपने सामने की जमीन को कब्जा करने की बदनियत से ठेकेदार को उसे बनाने से रोका। इसे लेकर वहां स्थित कार टेक्सी यूनियन और अन्य लोगों ने प्रशासन के प्रति गहरा रोष जताया तथा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के पास भी इसके लिए गुहार लगाई। मंगलवार को विधायक मुकेश भाकर राजकीय चिकित्सालय आए, तो वहां भी पहुंचे और सभी कार चालकों आदि से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। लोगों ने विधायक को सरकारी अस्पताल रोड़ से अतिक्रमियों का अतिक्रमण हटाने व हाल ही में सीसी सड़क निर्माण के दौरान अधूरी छोड़ी गई सड़क तुरंत प्रभाव से बनाने की मांग की। लोगों ने बताया कि सरकारी हॉस्पिटल रोड पर सरकारी जमीन पर लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण और हाल ही में किये जा रहे नए अतिक्रमण के खिलाफ और टेक्सी स्टैंड के पास स्थित कुचीपला भेरूजी मंदिर वाले आम रास्ते पर सीसी सड़क बनाने की मांग को लेकर वाहन चालक टेक्सी यूनियन के सभी ड्राइवरों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने तुरंत नगर पालिका ईओ को फ़ोन कर स्थिति की सही रिपोर्ट देने को कहा और लोगों को भरोसा दिलाया कि अतिक्रमियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस ज्ञापन की प्रतियां जिला कलेक्टर, विधायक, सांसद को भी दी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now