प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग हो, सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित किया जाए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य शीघ्र पूरा करें, जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग हो, सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित किया जाए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य शीघ्र पूरा करें,

जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले की नगर पालिकाओं व नगर परिषदों (नग़रीय निकायों) के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के समस्त नग़रीय निकायों की फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में नग़रीय निकायवार प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान, शहरी रोजगार गारंटी योजना सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग करने, बकाया किश्तों का भुगतान करने, शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित करने तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सभी निकायों के अधिकारियों को पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने, मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत वार्डवार कार्य योजना निर्धारित समय तक तैयार करने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने बैठक में शहरी रोजगार गारंटी योजना, अन्नपूर्णा रसोई योजना के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सभी नगर परिषद के आयुक्त व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now