गांव-गांव पहुंच रहे ग्राम रथ, अभियान के माध्यम से जानकारी के साथ मिल रहा है ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ,
लाडनूं के रोडू, धोलिया, सारडी व भिडासरी में हुआ ग्राम रथ कार्यक्रम आयोजित




डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले भर में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों के द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया गया। कार्यक्रम में कला जत्था के लोक कलाकारों ने स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।
इन सब गांवों में ग्राम रथ अभियान के तहत हुए कार्यक्रम
ग्राम रथ अभियान के तहत 6 मई को लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोडू, धोलिया, सारडी व भिडासरी में, नावां विधानसभा के ग्राम नगवाडा, मोतीपुरा, चितावा, नालोट में, परबतसर विधानसभा के ग्राम जंजीला, भादवा, हुलढाणी, बडू व हरनावा पट्टी मे, मकराना विधानसभा के ग्राम बाजोली, मिदियान अलतवा व इटावा बामणिया में तथा डीडवाना विधानसभा के खुड़ी, बड़ाबरा, पीड़वा एवं मण्डूकरा में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित किया गया। इन गांवों में ग्राम रथ पहुंचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का आडियो-विजुअल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
7 मई को इन गांवों में जायेंगे ग्राम रथ
अभियान के तहत गुरुवार को डीडवाना विधानसभा के खरवालिया,भोपजी का बास, तोषिणा,गांवडी में, लाडनूं विधानसभा के ग्राम घिरड़ौदा खारा, घिरड़ौदा मीठा, ध्यावा, मिठड़ी में, नावां विधानसभा के जिजोट, लाम्बा, घाटवा, खोरण्डी में, परबतसर विधानसभा के ललाणा कलां, चिताई, गुलर, कुराडा, बींठवालिया में तथा मकराना विधानसभा के ग्राम भैयाकला, दम्बोई खुर्द, डोबड़ीकला व सरनावडा में ग्राम रथ आमजन को जागरूक करेंगे।






