लाडनूं के एलआईसी के बोहरा को मिला बेस्ट डेवलेपमेंट ऑफिसर अवार्ड

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समय के महत्व को समझेंगे, तो कर सकते हैं टारगेट को अचीव- बोहरा

लाडनूं। भारतीय जीवन बिमा निगम शाखा लाडनूं में कार्यरत विकास अधिकारी मनोज कुमार बोहरा ने एलआईसी की बीकानेर डिवीजन में ‘श्रेष्ठ विकास अधिकारी’ का खिताब अपने नाम किया है। बीकानेर डिवीजन के तरफ से आयोजित वर्किग कम्पीटीशन में बोहरा ने बेहतर कार्य कर के अपना ही नही समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डिवीजन की तरफ से आयोजित इस कंपीटीशन में करीब 200 से भी अधिक विकास अधिकारी शामिल थे। बोहरा ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमको समय के साथ चलना पड़ता है। अगर हम समय के महत्व को समझेंगे, तो निश्चित रूप से अपने टारगेट को अचीव कर सकते हैं।

डिवीजन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने किया सम्मानित
बीकानेर डिवीजन के 7 जिलों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें नागौर जिला भी शामिल था। 8 अगस्त से 14 अगस्त तक भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से कंपीटीशन का आयोजन किया गया था। इस दौरान तीन दिन का अवकाश होने के बावजूद भी इन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा करके हमेशा की तरफ ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’ को सार्थक किया। बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी मनोज कुमार बोहरा को बीकानेर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक बीएल पंवार ने सम्मानित किया। उन्हें मेडल, मोमेंटो और तिरंगे के दुपट्टे से नवाजा गया। बेहतर कार्य करने पर सम्मान के दौरान बोहरा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपहरण के 3 घंटों में पुलिस ने पीछा कर अपहर्ताओं को दबोचा, पीड़ित को छुड़ाया, गाड़ी की नंबर प्लेट बदलने पर भी धरे गए बदमाश, चालाकी काम न आई, अपहरणकर्ताओं में लाडनूं के सिलनवाद का भी एक आरोपी, दो आरोपी भंडारी गांव के, लाडनूं थाने के एएसआई गजेन्द्र सिंह की रही पकड़ने में भूमिका

शहर चुनें

Follow Us Now