श्रमिकों को बताये गर्म लू से बचाव के तरीके, ओआरएस इलेक्ट्रोल का किया वितरण, छिपोलाई के एसटीपी पर सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्रमिकों को बताये गर्म लू से बचाव के तरीके, ओआरएस इलेक्ट्रोल का किया वितरण,

छिपोलाई के एसटीपी पर सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) द्वारा संचालित सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. द्वितीय स्थल छिपोलाई पर श्रमिकों के लिए विस्तृत की गई। कार्यशाला में रूडीप टीम के असलम खान ने निर्माण कार्य में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी श्रमिकों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए हेलमेट, सेफ्टी शूज़, रिफ्लेक्टिव जैकेट, ग्लव्स आदि का नियमित उपयोग करें। किसी भी प्रकार का असुरक्षित कार्य, शॉर्टकट या जोखिमपूर्ण गतिविधि न करें। खुद तथा टीम के अन्य सदस्यों की सुरक्षा पर बराबर ध्यान दें।

गर्मी व लू से बचाव करें

उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए नियमित रूप से बार-बार जल ग्रहण करते रहें, जिससे शरीर मे पानी की मात्रा बनी रहे और दोपहर मे गर्मी ज्यादा होने पर अंदर बैठ कर आराम करें। साथ ही छाछ निम्बू-पानी और ओआरएस भी पिएं, जिससे आपके शरीर में सोडियम, पोटेशियम और ग्लूकोस बना रहे, शरीर डिहाईड्रेट ना हों। साथ ही सभी श्रमिक साथियों को कैप की तरफ से ओआरएस इलेक्ट्रोल का वितरण किया गया।कार्यशाला में एलएंडटी के रामकिशोर सहित श्रमिक मुकेश, नरेंद्र, दयाल, इमरान, गफ्फार, याक़ूब, बाबू, रणजीत सहित सभी श्रमिकों ने भाग लिया और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के संकल्प को दोहराया। यह कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के तकनीकी मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आर्य समाज वेद, राष्ट्र और महर्षि दयानंद को समर्पित विश्वव्यापी संगठन, इसकी मुहिम को आगे बढाएं- देवेन्द्र शास्त्री, आर्य उप प्रतिनिधि सभा की नागौर व डीडवाना-कुचामन जिलों की बैठक आयोजित, आर्य-विरोधी कार्य करने वालों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित

शहर चुनें

Follow Us Now