भारत विकास परिषद ने अपने ‘परिंडा लगाओ’ अभियान सप्ताह के तहत तीन विद्यालयों में लगाए परिंडे,
भूतोड़िया स्कूल में परिषद लगाएगी 12 छत पंखे





लाडनूं (kalamkala.ib)। भारत विकास परिषद की शाखा लाडनूं ने भीषण गर्मी व लू से पंछियों के बचाव के लिए यहां तीन विद्यालयों में पक्षियों के पानी पीने की व्यवस्था करते हुए परिंडे लगाए। परिषद में प्रत्येक विद्यालय में 11-11 परिंडे लगाने का कार्य भाजपा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में किया। इन विद्यालयों में राजकीय भूतोडिया कन्या विद्यालय, राजकीय जौहरी उच्च माध्यमिक विद्यालय और आदर्श विद्या मंदिर लाडनूं शामिल हैं। परिषद के परिंडे लगाने अभियान के इस अवसर पर ठाकुर करणी सिंह ने कहा, कि भारत विकास परिषद का यह सेवाकार्य जीवों के प्रति दयालुता, करुणा एवं संवेदना दर्शाती है। जीवों की रक्षा करना श्रेष्ठ कार्यों में आता है।
भूतोड़िया स्कूल में लगाएंगे 12 छत पंखे
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने राजकीय भूतोडिया बालिका विद्यालय के प्रार्थना सभा स्थल पर 12 छत पंखे परिषद सदस्यों की ओर से लगवाने की घोषणा की। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुरेन्द्र सिंह जोधा ने परिषद कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पंखे लगाए जाने से इस अत्यधिक गर्मी के समय में छात्राओं को बहुत राहत मिलेगी। इसी तरह सभी विद्यालयों में भी परिषद का स्वागत किया गया। अंत में परिषद के सचिव सुरेश जाजू ने सभी प्राचार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि परिषद इन विद्यालयों में हर संभव सेवा कार्य के लिए हमेशा तैयार है। ‘परिंडा लगाओ’ अभियान सप्ताह में परिषद के सम्मानित सदस्य ठाकुर करणी सिंह, प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सीए सुरेश जाजू, कोषाध्यक्ष कैलाश घोडेला, सीए नितेश माथुर, गिरधर चौहान, गणेश चौहान, हर्षवर्धन चारण, एडवोकेट गोविंद सिंह कसूंबी आदि ने सेवा कार्य में सहयोग किया।






