ओड़ींट के संजय डूकिया का चयन आर.ए.एस. मैंस में हुआ,
ईश्वर, परिवार, शिक्षकों और मित्रों को दिया सफलता का श्रेय
लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम ओड़ींट के संजय डूकिया ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा (आर.ए.एस. मैंस) 2023 में 44वीं रैंक प्राप्त की है। यह उनका दूसरा प्रयास था। संजय डूकिया वर्तमान में जयपुर में पुलिस उप अधीक्षक के लिए प्रशिक्षणरत है। संजय ओड़ींट के बजरंग लाल के पुत्र हैं, जो पेशे से किसान हैं और संजय की माता माता सोहनी देवी एक गृहिणी है।
साधारण विद्यार्थी के रूप में रहा छात्र जीवन
संजय डूकिया ने बताया कि उनके इस सफर की शुरुआत 2019 से हुई, जबकि वह भी अपने साथी अन्य विद्यार्थियों की भांति ही पढ़ाई में एवरेज स्टूडेंट ही रहा था। उसे दसवीं में 79 प्रतिशत अंक और सी. सैकेंडरी में 71 प्रतिशत अंक मिले थे। स्नातक स्तर पर उन्हें 74 प्रतिशत अंक हासिल हो पाए। इसके बाद 2021 में पॉलिटीकल साइंस में एम.ए. में संजय गोल्ड मैडलिस्ट रहे। संजय ने बताया कि आर.ए.एस. मे़ं उनका यह दूसरा प्रयास था। इससे पहले संजय ने आर.ए.एस. मैंस 2021 दिया था, जिसमें में फाइनल सलेक्शन नहीं हो पाया था।
हौसला अफजाई से मिली सफलता
संजय ने बताया कि उसके दोस्तों और परिवार वालों तब उसकी हौसला अफजाई की थी। बाद में अपनी कमियों का आंकलन कर पुनः प्रयास किया। इस दौरान भी कई समस्याएं आईं, एक्जाम तक पोस्टपोंड हुआ और उनकी दादी का भी स्वर्गवास हो गया था, जिससे वह टूट गया था, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी उसके परिवार औऱ दोस्तों ने पूरा सपोर्ट किया।अंततः 15 अक्टूबर 2025 को मेहनत सफल हुई और चयन हो गया। संजय ने अपनी सफलता का श्रेय मैं ईश्वर, अपने परिवार, शिक्षकों एवं मित्रों को दिया है। संजय डूकिया ने अपनी सफलता के बाद अन्य युवा साथियों को कहना चाहते हैं कि आर.ए.एस. की तैयारी में कई मुश्किलें आएंगी, कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन लगातार और समर्पित तैयारी से कोई भी एक्जाम को पास करना कठिन नहीं है।






