लाडनूं के रायधना में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति उदरासर का उद्घाटन आज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के रायधना में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति उदरासर का उद्घाटन आज

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम रायधणा में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति उदरासर का उद्घाटन समारोह पूर्वक 29 मई शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह रायधना के महाराणा प्रताप भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि किसान आयोग राजस्थान के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि डीडवाना के भाजपा नेता जितेन्द्रसिंह जोधा व सुजानगढ़ की भाजपा नेत्री एवं नागौर देहात भाजपा की संगठन प्रभारी श्रीमती संतोष मेघवाल होंगी। समारोह की अध्यक्षता लाडनूं के भाजपा नेता ठा. करणी सिंह करेंगे। यह जानकारी बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. उदरासर के अध्यक्ष जगदीश सिंह एडवोकेट ने दी। इस उद्घाटन समारोह में लाडनूं और आसपास के सभी क्षेत्रों से जन प्रतिनिधि, गणमान्य लोग और ग्रामीण हिस्सा लेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now