श्री देवनारायण मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने लगाए 101 छायादार वृक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गोतेड़ी गांव के हर घर के सामने लगाएंगे एक-एक पौधा
कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। निकटवर्ती ग्राम गोतेड़ी के श्री देवनारायण मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण किया गया, जिसमें 101 छायादार वृक्ष लगाए। ग्रामीण भुगानराम ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत गांव में जगह-जगह पर विभिन्न फलदार व छायादार पौधे लगाए गए हैं। पौधे लगाने के साथ-साथ इनकी देखभाल की व्यवस्था भी की गई है, क्योंकि सही देखभाल से ही पौधों का विकास संभव हो पाता है। गांव को हरा-भरा रखने के लिए हर घर के सामने के एक पौधा लगाया जाएगा, जिसकी देखभाल खुद घर वाले करेंगे। इस अवसर पर अगर हर व्यक्ति पर्यावरण को साफ रखने के लिए पौधे लगाएगा, तो आने वाली पीढ़ी को इसका भरपूर फायदा मिलेगा, की प्रेरणा दी गई। पौधारोपण में संतोकराम, मदनलाल, रामनिवास गुर्जर, रिकू, सुरेन्द्र गुर्जर, रमेश, महावीर, सीता, नेना गुर्जर, मनोहर, आर्चर एवम कैलाश गुर्जर उपस्थित रहे।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now