श्यामपुरा में रास्ते में निर्माण को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करवाया क्रॉस मुकदमा, दूसरे पक्ष ने लगाया उलटा मारपीट का आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्यामपुरा में रास्ते में निर्माण को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करवाया क्रॉस मुकदमा, दूसरे पक्ष ने लगाया उलटा मारपीट का आरोप

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम श्यामपुरा में मकान के सामने कब्जा करने के प्रयास और मां व बेटे की निर्मम मारपीट, पथराव और बंधक बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी एक एफआईआर दर्ज करवाई है। यह रिपोर्ट हरिराम (60) पुत्र भैराराम पूनियां जाति जाट, निवासी श्यामपुरा ने दी है। इस रिपोर्ट में हरिराम ने लिखा है कि 29 मई को सुबह करीब 7.30 बजे वह और उसका भाई रामेश्वरलाल दोनों महेन्द्र पुनियां के बुलाने पर अपनी व महेन्द्र पूनियां के घर के बीच की दिवार, जो अभी हटायी हुई है, को दुबारा निर्माण करने के लिये नाप-चौक कर रहे थे, तभी अचानक झबरसिंह पुत्र चैनाराम मण्डा, जड़ाव पत्नी चैनाराम, रोहित व संदीप पुत्रगण चैनाराम जाट निवासीगण श्यामपुरा गालियां निकालते हुये आये और कहने लगे कि तुम यहां पर क्यो आये हो? फिर झबरसिंह ने उसका (हरिराम का) गिरेबान पकड़कर थापा मुक्कों से मारपीट करने लगा। तभी पास खड़े हरिराम के भाई रामेश्वरलाल ने छुड़ाने का प्रयास किया, तो रामेश्वरलाल के साथ भी झबरसिंह के भाई रोहित व संदीप मारपीट करने लगे। तभी पड़ोसी मूलचंद पूनियां ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। इस घटना की जानकारी उसके परिवारजनों को हुई तो उनके भाई सहिराम व प्रार्थी का लड़का गोविन्दराम व मनोज व रामेश्वरलाल का लड़का विजय वहां पर आये। तभी झबरसिंह वापिस लड़ाई-झगड़ा करने के लिये वहां आ गया तथा झबरसिंह के भाई संदीप व रोहित ने उनके ऊपर पत्थर फेंके, जिससे उन सबको पत्थरों की चोटें लगी। फिर वापिस मुलंचद पूनियां ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। इसके बाद मुल्जिमान वहां से चले गये। इस रिपोर्ट को पुलिस थाना लाडनूं में 31 मई को धारा 115 (2), 126 (2), 189 (2), 125, 352 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। इस प्रकरण में पहले से क्रोस केस नं. 73/2026 दर्ज है,जिसकी जांच एएसआई नाथूराम कर रहे हैं, इसलिए यह जांच भी उनको ही सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now