लाडनूं उपखण्ड अधिकारी के रूप में ममता लहुआ ने किया कार्यग्रहण
लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड अधिकारी कार्यालय में आज नव पदस्थापित एसडीएम श्रीमती ममता लहुआ आरएएस ने सोमवार एक जून को अपना पदभार ग्रहण किया। उनके कार्य ग्रहण करने पर तहसीलदार अनिरुद्ध देव पाण्डेय एवं तहसील स्टाफ तथा उपखंड कार्मिकों ने उनका स्वागत किया। यहां मीनू वर्मा के स्थानांतरण व उनके रिलीव होने के बाद एसडीएम पद रिक्त चल रहा था। उनकी जगह कार्यवाह के रूप में तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय कार्य संभाल रहे थे।