लाडनूं में जनता महादलित संघ की बैठक, मुकेश कटारिया बने जिलाध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में जनता महादलित संघ की बैठक, मुकेश कटारिया बने जिलाध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। सामाजिक संगठन जनता महादलित संघ की जिला स्तरीय बैठक लाडनूं में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं बहुजन समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि जनता महादलित संघ बहुजन समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और संगठनात्मक एकता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं अधिकारों के प्रति चेतना का प्रसार करना है। सभी वक्ताओं ने एकता में ही शक्ति होने और एकता ही सफलता का मूल मंत्र होने की बात बताई। बैठक में जानकारी दी गई कि जनता महादलित संघ भारत सरकार के नीति आयोग से मान्यता प्राप्त संगठन है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुलेश मांझी (पूर्व मंत्री, बिहार सरकार) हैं तथा संगठन के संस्थापक ओमप्रकाश राणावत हैं।

कार्यकारिणी के चुनाव हुए

बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार वाल्मिकी के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें भगवान राम तेजस्वी को प्रदेश सचिव पद दिया गया।मुकेश कटारिया को जिला डीडवाना-कुचामन के लिए जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा गजेंद्र तंवर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रवि सूनगत, सागर, विश्वजीत सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा बहुजन समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now