लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें,

भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

 

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में ‘संतोष उद्यान’ का निर्माण करवाया जाकर अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा गोद लेकर विकसित किए गए इस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पीछे स्थित पूरे प्रांगण में परिषद ने यह संतोष उद्यान बनवा कर विकसित किया है। इस पूरे प्रांगण में परिषद ने सेरेमिक टाइल्स लगवाकर और पत्थरों से बनाई हुई चार बैंच भी अर्पित की है, जो कि इस एमरजेंसी वार्ड में रोगी के साथ आने वाले परिजनों आदि के लिए उपयोगी साबित होगी। उनके बैठने, आराम करने, प्रतीक्षा के सम्बन्ध में बेहतरीन व्यवस्था हो गई है। उद्यान के हरे-भरे और सुगंधित शुद्ध वातावरण का लाभ भी उनको मिल सकेगा। राजकीय उप जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. भरत कसेरा को भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने यह विकसित किया गया ‘संतोष उद्यान’ सौंपा। इस संतोष उद्यान का सौजन्य भारत विकास परिषद के सदस्य संतोष कुमार प्रकाश प्रजापत लाडनूं प्रवासी सूरत के परिवार द्वारा किया गया है। इसी परिवार के सौजन्य से भारत विकास परिषद ने पिछले दिनों अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड को भी गोद लेकर उसका पूर्ण कायाकल्प किया था। इस अवसर पर संतोष कुमार प्रकाश प्रजापत के परिवार के प्रति आभार जताया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के संरक्षक सुशील कुमार पीपलवा, प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, प्रांतीय अंकेक्षक नीतेश माथुर, अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सुरेश जाजू, शंभू सिंह जैतमाल, गणेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now