‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को दशहरा मेला मैदान में होगा उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के साथ सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लेंगे सक्रिय भाग, मूक-बधिर विद्यार्थी करेंगे योग प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को दशहरा मेला मैदान में होगा उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम,

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के साथ सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लेंगे सक्रिय भाग, मूक-बधिर विद्यार्थी करेंगे योग प्रदर्शन

लाडनूं (kalamkala.in)। 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विशाल कार्यक्रम लाडनूं में 21 जून को जनभागीदारी के साथ करंट बालाजी मंदिर के सामने स्थित दशहरा मेला मैदान में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम उपखण्ड प्रशासन, नगरपालिका एवं आयुर्वेद विभाग लाडनूं के सौजन्य से आयोजित इस उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में लाडनूं के आदर्श ज्ञानोदय उच्च प्राथमिक मूक बधिर आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा योग प्रदर्शन का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के संबंध में सभी उपखंड स्तरीय विभागीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने एवं कार्यक्रम को जन भागीदारी से जोड़ने के लिए जुटे हुए हैं।

जन भागीदारी से होगा विशाल आयोजन

आयुर्वेद विभाग लाडनूं की नोडल अधिकारी डॉ. रेणु शर्मा ने बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को प्रात: 6.00 बजे से 8.00 बजे तक लाडनूं के हाईवे स्थित दशहरा मेला मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का समग्र विज्ञान है। नोडल अधिकारी डॉ. रेणु शर्मा ने बताया कि उपखंड अधिकारी ममता लहुआ के निर्देशन में योग दिवस को जन भागीदारी से जोड़ने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से सम्पर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवी समूहों से योग दिवस को जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की है। इस उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, अधिकारीगण एवं कर्मचारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को दशहरा मेला मैदान में होगा उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के साथ सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लेंगे सक्रिय भाग, मूक-बधिर विद्यार्थी करेंगे योग प्रदर्शन

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

शहर चुनें

Follow Us Now