लाडनूं में आयोजित शहरी सेवा शिविर में 4 पट्टे, 22 विवाह एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के साथ विभिन्न विभागों की विविध समस्याओं का किया गया निस्तारण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आयोजित शहरी सेवा शिविर में 4 पट्टे, 22 विवाह एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के साथ विभिन्न विभागों की विविध समस्याओं का किया गया निस्तारण

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार प्रायोजित शहरी सेवा शिविर 2026 कार्यक्रम के तहत उपखंड अधिकारी ममता लहुआ के दिशा-निर्देशानुसार चल रहे नगर पालिका लाडनूं द्वारा शनिवार को वार्ड नं. 9 व 10 के लिए शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 69-ए के अन्तर्गत 2 पट्टे व कृषि भूमि के 2 पट्टे वितरित किए गए। इनके अलावा 4 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र और 18 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये गए। शिविर में सड़क मरम्मत कार्य से संबंधित 2 शिकायतों का निस्तारण करवाने के लिए उन्हें रुडीप (आरयूआईडीपी) विभाग को भिजवाया गया‌।

योग दिवस पर सम्मिलित होने का किया आह्वान

शिविर के दौरान आयुर्वेद विभाग की ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेणु शर्मा ने 21 जून को होने वाले योग दिवस पर उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम दशहरा मेला मैदान (करंट बालाजी के पास लाडनूं) के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। शिविर में आयुर्वेद विभाग द्वारा 15 व्यक्तियो की जांच मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के अन्तर्गत की गई एवं निःशुल्क दवा वितरण की गई।

महिलाओं का किया गया पंजीयन

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 14 महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पंजीयन कर लाभान्वित किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 11 व्यक्तियों की टी.बी स्क्रीनिंग व 11 व्यक्तियों की बी.पी., शुगर व 5 महिलाओं की प्रसव पूर्व जानकारी प्रदान की गई। शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 15 पशुपालकों को, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 5 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

बिजली व पानी की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

शिविर के दौरान जलदाय विभाग द्वारा 3 व्यक्तियों की लीकेज संबंधी समस्या का निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 9 उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई। सभी विभागों के अधिकारियों को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने आगाह किया कि वे आमजन से प्राप्त सभी परिवेदनाओं का निस्तारण त्वरित करवाना सुनिश्चित करें। शहरी सेवा शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजनांतर्गत बीमा पॉलिसी वितरण भी किया गया।

ये सब रहे उपस्थित

इस अवसर पर ईओ हरेन्द्र चौधरी के साथ नगर पालिका के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैम्प प्रभारी अखिलेश पारीक, लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, वरिष्ठ सहायक शुभकरण, कनिष्ठ सहायक रघुनाथ दान चारण, अरविन्द धवल, संगीता कंवर, चतुर्थ श्रेणी कर्म. हिमालय चिंडालिया, मोहम्मद मुस्तफा हसन, विकास लोहिया, सह कर्मचारी गोपाल लोहिया, विनोद सेन, श्याम बरवासा, आत्माराम तथा अन्य कार्मिक एवं आयुष विभाग की डा. रेणु शर्मा व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन की ओर से प्रमुख लोगों में ओम सिंह मोहिल, संदीप प्रजापत, नदीम बल्खी, यशपाल आर्य, अमजद खां, लूणकरण शर्मा, बच्छराज, मोहन सिंह चौहान, मदन गोपाल नवहाल आदि शहरवासी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now