लाडनूं में उपखंड परिसर, कोर्ट परिसर और पुलिस थाना परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे और घोंसले लगाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में उपखंड परिसर, कोर्ट परिसर और पुलिस थाना परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे और घोंसले लगाए

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी श्रीमती ममता लहु‌आ तथा तहसीलदार अनिरूद्ध देव पांडेय के निर्देशन में उपखंड परिसर में पक्षियों के लिए घोंसलों और परिंडों को लगाया गया। स्थानीय स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के पूर्व सचिव प्रेम प्रसाद पाठक तथा गौसेवा समिति लाडनूं के अमित डांवर द्वारा यह परिंडे तथा घोंसले लगाने का कार्य किया गया, जिसमें उपखंड अधिकारी शममता लहुआ, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पाण्डेय, अमित डांवर, प्रेम प्रसाद पाठक, देवेन्द्र कुमार चाहर, सुमित डांवर, ओके गोपाल आरआई, दीनदयाल गार्ड, माणक चन्द सोनी आदि ने भाग लिया।

कोर्ट परिसर और पुलिस थाना परिसर में भी बांधे परिंडे, लगाए घोंसले

इसी प्रकार इससे पूर्व लाडनूं के कोर्ट परिसर में भी परिंडे लगाने व घोंसले बांधने का काम इसी टीम द्वारा किया गया। इनमें स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के पूर्व प्रधान लक्ष्मीनारा‌यण सोनी, सचिव प्रेम प्रसाद पाठक, गौसेवा समिति के अमित डांवर द्वारा लाडनूं कोर्ट में पीपी चेतन सिंह शेखावत की अगुवाई में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। इस अवसर पर कार्य-सहयोगी के रूप में एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, नवाब खां चायनाण, मुरली मनोहर जांगिड़, रविन्द्र सिंह राठौड़, धीरज सिंह, छोगाराम बुरड़क व अन्य एडवोकेट्स ने भाग लिया। इसी प्रकार पुलिस थाना परिसर में थानाधिकारी शिंभु सिंह मीणा के नेतृत्व में लक्ष्मीनारायण सोनी, प्रेमप्रसाद पाठक ने परिण्डे लगाए। इस अवसर पर कार्य सहयोगी के रूप में स्वयं सीआई शिम्भुदयाल मीणा, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल मुकेश आदि ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now