मूंडवा के शिविर में दो दिनों में 18 आवासीय पट्टों का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा नगर पालिका द्वारा शहर के श्री सनातन धर्म वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मूण्डवा में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। श्री सनातन धर्म वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शिविर वार्ड नंबर 5 व 6 का लगाया गया। जिसमे बुधवार को दुसरे दिन नगर पालिका द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के तहत पट्टे वितरित किए। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पिंटूलाल जाट ने बताया कि बुधवार को शिविर के दौरान 10 आवासीय पट्टों का वितरित किया गया। शिविर मे दोनो दिनो मे वार्ड नंबर 5 व 6 के 18 आवासीय पट्टों का वितरित किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी पिंटूलाल जाट, पालिका अध्यक्ष अलका कंदोई, सुभाष कंदोई, खेमाराम मुण्डेल, आत्माराम पारिक, रूपेश पाराशर, भागीरथ सेठिया, शांतिलाल, गोपाल बड़ौला, ओमप्रकाश गुरु, मुकेश वैष्णव आदि उपस्थित रहे। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजस्व विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका के कार्मिक व अन्य विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now